11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
इंजीनियरिंग की परिक्षा में हेराफेरी आई थी सामने, परीक्षा केंद्राधीक्षक ने उठाया यह कदम
Play video

इंजीनियरिंग की परिक्षा में हेराफेरी आई थी सामने, परीक्षा केंद्राधीक्षक ने उठाया यह कदम

- एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में परीक्षा में हेराफेरी का मामला
Google source verification

 

– जेएनवीयू परीक्षा केंद्राधीक्षक सहित पूरी टीम हटी


जोधपुर . जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय से सम्बद्ध एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में बीई द्वितीय सेमेस्टर (गणित) एटिकेटी परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र और उत्तरपुस्तिका में हेराफेरी के मामले में सोमवार को कॉलेज के परीक्षा केंद्राधीक्षक व डीन प्रो. एसएस मेहता ने इस्तीफा दे दिया। प्रो. मेहता ने अपनी पूरी टीम को कार्यमुक्त कर विवि प्रशासन को नई टीम गठित करने के लिए कहा है। विवि ने परीक्षा समन्वयक को नई टीम बनाने के लिए कहा है। पिछले महीने कॉलेज में बीई द्वितीय सेमेस्टर (गणित) एटिकेटी की परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी ने उत्तरपुस्तिका बदल दी थी। साथ ही प्रश्न पत्र भी कथित तौर पर आउट कर दिया था। परीक्षा में इनवीजिलेटर ने इस घटना को पकड़ा। उसने इसकी शिकायत डीन को की थी। इसके बाद विवि प्रशासन ने इस संबंध में जांच कमेटी गठित की। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर दो दिन पहले ही प्रो. मेहता ने छात्र के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाई।