11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
अखबार बांट रहे हॉकर की पीट-पीट कर डाली हत्या, प्रेम संबंध में रंजिश का जताया जा रहा अंदेशा
Play video

अखबार बांट रहे हॉकर की पीट-पीट कर डाली हत्या, प्रेम संबंध में रंजिश का जताया जा रहा अंदेशा

अशोक के पांव व शरीर के अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर हालत में घायल होने पर सभी उसे छोड़कर भाग निकले।
Google source verification

जोधपुर. जिले के डांगियावास थानान्तर्गत बांवरला गांव में गुरुवार अलसुबह अखबार वितरण करने जा रहे युवक पर लाठी सरियों से हमला करके हत्या कर दी। चार जनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। परिजन ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव उठाने से इनकार किया है। पुलिस के अनुसार बांवरला गांव निवासी अशोक पूनिया 24, पुत्र प्रेमाराम विश्नोई की हत्या की गई है। मृतक के भाई दिनेश पूनिया की शिकायत पर बीरबल पुत्र हरलालराम विश्नोई, अनिल पुत्र धीमाराम विश्नोई, जितेन्द्र पुत्र राजूराम व सुरेश पुत्र श्यामलाल विश्नोई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि मृतक अशोक विश्नोई सुबह 5.30 बजे अखबार वितरण करने के लिए मोटरसाइकिल पर 16 मील की तरफ जा रहा था। बांवरला गांव में बालाजी मंदिर छतरी नाडा के पास आरोपियों ने अशोक को रोका और लाठी सरियों से जानलेवा हमला कर दिया। अशोक के पांव व शरीर के अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर हालत में घायल होने पर सभी उसे छोड़कर भाग निकले। पीछे ट्रैक्टर लेकर आ रहे मृतक के भाई दिनेश ने घायल को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। थानाधिकारी सुरेश चौधरी मौके पर और उप निरीक्षक अमरचंद अस्पताल पहुंचे। आरोपियों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मृतक के किसी युवती से प्रेम संबंध थे और वो उसको फोन करता था। जिसको लेकर रंजिश चल रही थी।