वीडियो : जेठमल शर्मा/लवेरा बावड़ी/जोधपुर. नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने हैदराबाद में वेटरनरी डॉक्टर प्रियंका रेडी की बलात्कार के बाद हत्या को गंभीरता से लेते हुए कहा कि बलात्कारियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। इसकी मांग हम लोकसभा में पहले भी कर चुके हैं। इस प्रकार के आरोपी एक तरह से मानसिक रोगी होते हैं। मेरा मत है की इनको सरेआम गोली मार देनी चाहिए। मेरे कहने से कानून बने तो यह घटनाएं 24 घंटे में बंद हो जाएगी।
बेनीवाल ने कहा कि देश में सख्त और मजबूत कानून की जरूरत है। आने वाले पंचायत चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी चुनाव लड़ेगी। भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन के रास्ते खुले हैं। मिलकर भी चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों, बेरोजगारों की दशा ठीक नहीं है हाल ही उपचुनाव मैं कांग्रेस की हार के बाद सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। बिजली के मुद्दे पर कहा की किसानों को तंग वह परेशान किया जा रहा है।
BSF स्थापना दिवस : बॉर्डर फिल्म के इस रीयल हीरो ने पाक सैनिकों को किया था ढेर, मिला सेना मेडल
राजस्थान में टोल पुणे चालू करवाए जाएंगे। बावड़ी आगमन पर कोमल चंद, चुनाराम बेरा, चेतन भाकर, महेंद्र माचरा, विद्या प्रकाश, विक्रम प्रजापत जेठाराम छाबा, नेमीचंद प्रजापत, गोविंद सोनी, ओम प्रकाश शर्मा, बाबू छाबा, सोहन दाधीच, टीपू सुल्तान शाह ने साफा माला पहनाकर स्वागत किया।