11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
जोधपुर में मेरे कार्यों का ही फीता काटकर गई वसुंधरा
Play video

जोधपुर में मेरे कार्यों का ही फीता काटकर गई वसुंधरा

- पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, राजे ने 4.5 साल तक मारवाड़ की उपेक्षा की - अमित शाह और वसुंधरा ने मिलकर राजस्थान की संपदा को लूटा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Gajendra Singh Dahiya

•

Updated: 25 Jun 2018, 10:00 PM IST

जोधपुर. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पिछले सप्ताह जोधपुर आई मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उनकी सरकार के विकास कार्यों का ही फीता काटा है। पूरे साढ़े चार साल मारवाड़ की उपेक्षा होती रही। जोधपुर को स्मार्ट सिटी से बाहर निकाल दिया। अब चुनावों में मारवाड़ की जनता वसुंधरा को ऐसा सबक सिखाएगी कि वे जिंदगी भर याद रखेंगी।

गहलोत सोमवार को यहां जोधपुर आगमन पर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खतरनाक पुलिया, सारण नगर, भदवासिया, कालवी प्याऊ सहित सभी विकास कार्यों की नींव कांग्रेस सरकार ने रखी। वसुंधरा ने तो इन कार्यों की प्रगति रोककर जबरन हर काम में दो-तीन साल की देरी की। रिफाइनरी को भाजपा सरकार ने बर्बाद करके रख दिया। उसको बंद करके प्रधानमंत्री मोदी के हाथों फिर से शुरू करवाने का नाटक किया।

तिवाड़ी ने पोल खोल दी, शाह व राजे दोनों भ्रष्टाचारी
गहलोत ने कहा कि भाजपा नेता घनश्याम तिवाड़ी की ओर से लिखे पत्र में राज्य की भाजपा सरकार और केंद्र की एनडीए सरकार की पोल खोलकर रख दी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व वसुंधरा दोनों ने मिलकर राजस्थान की संपदा को लूटा। दोनों ने मिलीभगत से करेप्शन किया और कलेक्शन भी कर रहे हैं। तिवाड़ी ने अपने पत्र में जो बातें कहीं है, अब विपक्ष को कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है। जनता को यह पत्र दिखाना चाहिए। राहुल गांधी सदैव भाईचारे, अहिंसा व प्यार की राजनीति चाहते हैं। भाजपा के कार्यों की वजह से देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति है।

जीतने वाले को मिलेगा टिकट

पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में गहलोत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जीतने वालों को ही टिकट देगी। पार्टी सभी को साथ लेकर चलेगी ताकि सरकार बनाई जा सके।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़