3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
आरटीआई कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के विरोध में उतरा ब्राह्मण समाज, श्रृंखला बनाकर रोका रास्ता
Play video

आरटीआई कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के विरोध में उतरा ब्राह्मण समाज, श्रृंखला बनाकर रोका रास्ता

- जालोरी गेट सर्किल पर मानव श्रृंखला बनाकर रोका रास्ता - पुलिस कमिश्नर के खिलाफ नारेबाजी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Kanaram Mundiyar

•

Updated: 18 Feb 2018, 3:14 PM IST

जोधपुर . आरटीआई कार्यकर्ता नंदलाल व्यास की गिरफ्तारी पर ब्राह्मण समाज विरोध में उतर आया है। समाज के लोगों ने रविवार दोपहर जालोरी गेट के भीतर पुष्टिकर स्कूल में बैठक की और फिर जालोरी गेट सर्किल पहुंच कर मानव श्रृंखला बना रास्ता रोक कर पुलिस कमिश्नर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। समाज के लोग दोपहर में पुष्टिकर स्कूल में एकत्रित हुए और आरटीआई कार्यकर्ता नंदलाल व्यास की गिरफ्तारी का विरोध जताया। समाज के लोगों ने पुलिस कार्रवाई को जानबूझ कर की गई कार्रवाई बताया। उन्होंने मामले की जांच सीआईडी सीबी से करवाने के आदेश होने के बाद गिरफ्तार करने पर सवालिया निशान उठाए। स्कूल में सभा के बाद सभी पैदल ही जालोरी गेट सर्किल पर जहां पुलिस कमिश्नर के खिलाफ नारेबाजी की और मानव श्रृंखला बनाकर रास्ता रोका बाद में युवकों ने सर्किल पर पुलिस कमिश्नर का पुतला भी जलाया। इस दौरान पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात रहा।