14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 79 महिला कांस्टेबल, आरपीटीसी में दीक्षांत परेड समारोह
Play video

पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 79 महिला कांस्टेबल, आरपीटीसी में दीक्षांत परेड समारोह

विभिन्न जिलों की इन महिला कांस्टेबलों ने नौ माह में बेसिक, इंडोर व आउटडोर प्रशिक्षण पूर्ण किया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 6 Jul 2018, 9:12 AM IST

जोधपुर. मण्डोर रोड स्थित राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में शुक्रवार को आयोजित दीक्षांत परेड के साथ ही बैच संख्या 34/17 की 79 महिला कांस्टेबल पुलिस बेड़े में शामिल हो गईं। पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के कमाण्डेंट कैलाशसिंह के अनुसार दीक्षांत परेड समारोह सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ। राज्य पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (प्रशिक्षण) राजीव दासोत समारोह के मुख्य अतिथि थे। इन महिला कांस्टेबलों को शारीरिक व्यायाम, योग, दौड़, परेड, एके 47 राइफल, सेल्फ लोडिंग, राइफल आदि चलाने का कठोर प्रशिक्षण दिया गया है। इसके अलावा विधि और कानून की जानकारी भी दी गई है। विभिन्न जिलों की इन महिला कांस्टेबलों ने नौ माह में बेसिक, इंडोर व आउटडोर प्रशिक्षण पूर्ण किया है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़