10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
फिल्मी अंदाज में बोले सलमान – पहले भी आया हूं जेल, कोई दिक्कत नहीं
Play video

फिल्मी अंदाज में बोले सलमान – पहले भी आया हूं जेल, कोई दिक्कत नहीं

सजा के बाद सलमान का तनाव जेल पहुंचने तक हल्का हो गया
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Jitendra Singh Rathore

•

Updated: 6 Apr 2018, 3:03 PM IST

चेनराज भाटी/जोधपुर. कोर्ट से सजा सुनने के बाद तनाव में दिख रहा सलमान जैसे पहुंचा उसका तनाव हल्का होता दिखा। जेल में आते ही अधीक्षक विक्रम सिंह से मिला और कहा- ‘सर, पहले मैं यहां आया हुआ हूं, आप नहीं थे। मेरे लिए यह जेल जानी-पहचानी जगह है। कुछ यहां बदला है तो कुछ नजारा वैसा ही है। इस पर जेल अधीक्षक ने मुस्करा कर कहा-‘आप तो बहुत बदलाव लाने वाले थे, लेकिन काम करवाया नहीं। हमने तो बहुत कुछ बदल दिया। जेल अधीक्षक का इशारा सलमान द्वारा पूर्व में जेल टॉयलट को दुरस्त करवाने के वादे की तरफ था। सलमान इस इशारे समझ गया, लेकिन मुस्करा कर चुप हो गया। इसके बाद सलमान को बैरक में भेज दिया गया।

 

बैरक देख बोला- बीत जाएगा समय

सलमान को जब बैरक में भेजा गया तो सलमान बोले कि जगह ठीक है, ज्यादा तकलीफ नहीं होगी, समय बीत जाएगा। जेल अधीक्षक ने यह भी बताया कि पास में आसाराम है। जेल में कुछ बंदियों ने सलमान से मिलने की इच्छा जताई, लेकिन सुरक्षा कारणों से चलते रोक दिया गया।

 

सलमान पर फिर भारी अप्रेल

वर्ष 1998 में हिरण शिकार का मामला दर्ज होने पर दो दिन तक सलमान सेंट्रल जेल में बंद रहा।

10 अप्रेल 2006 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पांच साल की कैद व 25 हजार के जुर्माने की सजा सुनाई।

10 अप्रेल 2006: सेंट्रल जेल में बंद हुआ।

13 अप्रेल 2006 को रिहा हो गया। इस दौरान चार दिन सलाखों में रहा।

24 अगस्त 2007: सत्र न्यायालय ने सजा के विरुद्ध अपील खारिज की।

25 अगस्त को सलमान फिर सेंट्रल जेल की सलाखों में आ गया।

31 अगस्त को रिहा हुआ। अब तक सलमान 13 दिन सलाखों में रह चुका है।

5 अप्रेल 2018 : कांकाणी हिरण शिकार प्रकरण में पांच साल की सजा पर जेल।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़