3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
RBSE 10th Result : परीक्षा में बढ़ा जोधपुर का दबदबा, 83.08 प्रतिशत रहा रिजल्ट
Play video

RBSE 10th Result : परीक्षा में बढ़ा जोधपुर का दबदबा, 83.08 प्रतिशत रहा रिजल्ट

गत वर्ष की तुलना में 0.51 प्रतिशत की बढ़ोतरी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Jitendra Singh Rathore

•

Updated: 11 Jun 2018, 4:37 PM IST

 

जोधपुर. राजस्थान बोर्ड की ओर से आयोजित दसवीं कक्षा के परिणाम सोमवार को जारी हो गए हैं। जोधपुर के छात्रों को रिजल्ट गत वर्ष 82.51 प्रतिशत रहा था। वहीं इस वर्ष पहले की तुलना 0.51 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 83.08 प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में जोधपुर जिले से 53 हजार 216 विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे। नकलचियों पर नजर रखने के लिए दो डीईओ के निरीक्षण दल, चार फ्लाइंग और बोर्ड के 6 विशेष उडऩदस्ते शामिल रहे थे। प्रत्येक फ्लाइंग दल में तीन सदस्य हुए थे। इसके अलावा 41 जगह तीसरी आंख के रूप में सीसीटीवी कैमरों ने नजर रखी थी। परीक्षा के लिए 267 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। जिसमें 19 संवेदनशील व 10 अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्र थे। जिले में प्रत्येक संवेदनशील व अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर जिला कलक्टर की ओर से शिक्षा विभाग के अतिरिक्त अन्य विभाग के अधिकारियों को माइक्रोऑब्जर्वर लगाया गया था। प्रत्येक थाने पर एक राजपत्रित अधिकारी पेपर समन्वयक के रूप में नियुक्त रहा, जो प्रतिदिन संबंधित थाने में केन्द्राधीक्षक व अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक की उपस्थिति में दिनांक, विषय और कक्षा का मिलान कर संबंधित केन्द्राधीक्षक को प्रश्न पत्र वितरित कर रहा था।