30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
भाजपा के हल्ला बोल कार्यक्रम में उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
Play video

भाजपा के हल्ला बोल कार्यक्रम में उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

अधिकांश के मुंह पर मास्क की औपचारिकता दिखाई दी
Google source verification

जोधपुर. शहर भाजपा की ओर से सरकार के खिलाफ आयोजित हल्ला बोल कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उडी। इस दौरान कलक्ट्रेट के बाहर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार का विरोध करने आयी महिलाएं व वरिष्ठ भाजपाई नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। कुछ कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट मुख्य गेट पर चढक़र प्रदर्शन किया।

इस दौरान उनके मुंह पर मास्क लगाने की औपचारिकता ही दिखाई दी। हल्ला बोल कार्यक्रम में विधायक, पूर्व विधायक, शहर व देहात जिला कार्यकारिणी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा व कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। ऐसे में महिलाओं ने हाथों में महिलाओं पर अत्याचार नहीं सहेंगे की तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले भाजपा नेताओं की संख्या बढऩे से बाहर वाहनों का जाम लगने की स्थित में पुलिस ने राहगीरों के लिए रास्ता बदला।