26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
दो-दो लाख रुपए में डमी प्रश्न पत्र बेचे, शिक्षक सहित पांच गिरफ्तार
Play video

दो-दो लाख रुपए में डमी प्रश्न पत्र बेचे, शिक्षक सहित पांच गिरफ्तार

- पटवारी भर्ती परीक्षा से पहले गिरोह पकड़ा, दो लाख रुपए देने वाली महिला अभ्यर्थी भी गिरफ्त में- दो लाख रुपए, लेपटॉप, प्रिंटर, नौ मोबाइल, आपत्तिजनक सामग्री, डमी प्रश्न पत्र जब्त
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 24 Oct 2021, 2:13 AM IST

जोधपुर.
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने पाल बालाजी मंदिर के सामने बहुमंजिला इमारत के फ्लैट में दबिश देकर पटवारी भर्ती परीक्षा के फर्जी प्रश्न पत्र दो-दो लाख रुपए में बेचते शिक्षक सहित पांच जनों को शनिवार को गिरफ्तार किया। प्रश्न पत्र के लिए दो लाख रुपए देने वाली महिला अभ्यर्थी को भी गिरफ्त में लिया गया। एक लेपटॉप, एक पिं्रटर, नौ मोबाइल, दो लाख रुपए, आपत्तिजनक सामग्री व डमी प्रश्न पत्र जब्त किए गए।
सहायक पुलिस आयुक्त (प्रतापनगर) नीरज शर्मा ने बताया कि पाल बालाजी मंदिर के सामने मंगलदीप कॉम्प्लेक्स के एक फ्लैट में नकल गिरोह के पटवारी भर्ती परीक्षा का प्रश्न बेचने की सूचना मिली। थानाधिकारी लिखमाराम बटेसर के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैट में दबिश दी। बाप थानान्तर्गत कानासर गांव निवासी ओमप्रकाश (29) पुत्र भीखाराम बिश्नोई, ढढ्ढू गांव निवासी मनीष (20) पुत्र रामकिशन बिश्नोई, बाड़मेर में चौहटन की बाइपास रोड निवासी जगदीश (40) पुत्र ठाकराराम बिश्नोई, ओसियां में बाड़ा कला निवासी गंगाराम (23) पुत्र बाबूराम जाट और मतोड़ा थानान्तर्गत लाखेटा निवासी सुनील कुमार (31) पुत्र छोगाराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर दो लाख रुपए, एक लेपटॉप, प्रिंटर, नौ मोबाइल, आपत्तिजनक सामग्री व डमी प्रश्न पत्र जब्त किए गए। पूछताछ में महिला अभ्यर्थी की भूमिका सामने आई। परीक्षा के बाद मतोड़ा थानान्तर्गत पड़ासला निवासी चन्द्रा भाकर पत्नी रमेश भाकर को भी गिरफ्त में लिया गया। पति भी अन्य जिले में पटवारी परीक्षा देने गया है। आरोपियों से जब्त फर्जी प्रश्न पत्रों का पटवारी परीक्षा के प्रश्न पत्रों से मिलान नहीं हुआ है।
प्रश्न पत्र आउट नहीं हुआ तो फर्जी बेचने लगे
पुलिस का कहना है कि आरोपियों में ओमप्रकाश शिक्षक है। मनीष व गंगाराम छात्र, जगदीश व्यवसाय व सुनील ठेकेदार है। यह गैंग पटवारी भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र आउट कर बेचने की फिराक में थे, लेकिन प्रश्न पत्र आउट नहीं हो सका। तब इन्होंने परीक्षा से पहले फर्जी प्रश्न पत्र दो-दो लाख रुपए में बेचना शुरू कर दिया था।
अनेक अभ्यर्थियों से ठगी का अंदेशा
तलाशी के दौरान आरोपियों ने अनेक सूची मिली हैं। प्रत्येक सूची में बीस से पच्चीस जनों के नाम हैं। पुलिस को अंदेशा है कि इन सभी से दो-दो लाख रुपए वसूल किए गए होंगे। इस संबंध में जांच की जा रही है।
नेट बंद होने व्हॉट्सऐप न कर प्रश्न नोट कराए
परीक्षा शुरू होने से पहले से जिले में नेट बंद था। गिरोह ने प्रश्न पत्र व्हॉट्सऐप पर वायरल नहीं किए। उन्होंने अभ्यर्थियों को फ्लैट पर बुलाकर दो-दो लाख रुपए लिए और बदले में प्रश्न पत्र दिखाकर प्रश्न नोट कराए थे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़