
वीडियो : गिरधारी पालीवाल/जोधपुर. राजस्थान शिक्षक व पंचायतीराज कर्मचारी संघ जिलाशाखा की ओर से शुक्रवार को मतदान संकल्प व मतदान के प्रति जागरुकता रैली निकाली गई। संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मणदान चारण व जिलामंत्री संतोकसिंह सिनली ने बताया कि ये रैली जिला कलक्टर कार्यालय से शुरु होकर शहर के विभिन्न हिस्सों में गई। इस दौरान घंटाघर के सामने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। मतदाताओं से अधिकाधिक संख्या में आकर मतदान करने की अपील की गई।