6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
सफाईकर्मियों की भर्ती लॉटरी में चयन न होने पर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास – देखें वीडियो रिपोर्ट
Play video

सफाईकर्मियों की भर्ती लॉटरी में चयन न होने पर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास – देखें वीडियो रिपोर्ट

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Google source verification

जोधपुर.

नगर निगम में सफाईकर्मियों की भर्ती लॉटरी में चयन न होने पर आक्रोशित एक युवक ने रविवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के बाहर ऑटो की छत पर खड़ा होकर खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया और आग लगाने लगा, लेकिन पहले से मौजूद पुलिसकर्मियों व आमजन ने उसे माचिस की तिली लगाने से पहले ही पकड़ लिया। पानी के टैंकर के नीचे बिठाकर उसे भिगोया गया और फिर रातानाडा थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसका आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में धांधली हुई है।

उप निरीक्षक दिनेश लखावत ने बताया कि राइकाबाग हरिजन बस्ती निवासी धीरज चांगरा (37) पुत्र कालूराम वाल्मीकि ने निगम में सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए आवेदन पत्र भरा था, लेकिन गत दिनों जारी लॉटरी में उसका चयन नहीं हुआ। इसके बावजूद एक और सूची जारी होने की उम्मीद में वह रविवार को पत्नी व तीन बच्चों के साथ ऑटो में निगम ऑफिस आया, जहां चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे थे। भर्ती में उसकी लॉटरी न खुलने पर आक्रोशित हो गया। वह पत्नी व बच्चों के साथ निगम कार्यालय से बाहर निकल गया। वह ऑटो लेकर पॉलिटेक्नि कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने जा पहुंचा और ऑटो को सडक़ के बीचों-बीच खड़ा कर दिया। फिर उसने ऑटो में रखी पेट्रोल से भरी बोतल निकाली और ऑटो की छत पर चढ़ गया। भर्ती प्रक्रिया में अधिकारियों पर धांधली का आरोप लगाते हुए उसने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया। फिर उसने माचिस निकाली। यह देख वहां पहले से मौजूद पुलिसकर्मियों में हडक़म्प मच गया। पेश है पत्रिका की ये रिपोर्ट..