
जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय से संबंध कमला नेहरु महिला महाविद्यालय में सोमवार को फैशन प्रतियोगिता आयोजित की गई प्रतियोगिता के अंतर्गत फैशन परेड के चार राउंड हुए जिसमें 28 प्रतिभागियों ने अपना परिचय देने के साथ रैंप पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में डांस कार्यक्रम भी रखा गया।