11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
video : पुलिस जांच से असंतुष्ट हो कर राजस्थान हाईकोर्ट ने सीआईडी सीबी को सौंपी इस घोटाले की जांच
Play video

video : पुलिस जांच से असंतुष्ट हो कर राजस्थान हाईकोर्ट ने सीआईडी सीबी को सौंपी इस घोटाले की जांच

राजस्थान हाईकोर्ट ने पुलिस जांच से असंतुष्ट हो कर सीआईडी सीबी में स्थानांतरित किया मामला
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

rp bohara

•

Updated: 10 Feb 2018, 2:31 PM IST

भीलवाड़ा की जहाजपुर नगरपालिका की ओर से किए गए एक सड़क निर्माण में घोटाले को लेकर दायर एफआईआर में पुलिस जांच पर असंतोष

राजस्थान हाईकोर्ट ने भीलवाड़ा की जहाजपुर नगरपालिका की ओर से किए गए एक सड़क निर्माण में घोटाले को लेकर दायर एफआईआर में पुलिस जांच पर असंतोष जाहिर करते हुए इसे सीआईडी सीबी से कराने का आदेश दिया है। न्यायाधीश संदीप मेहता की अदालत में याचिका पर सुनवाई के दौरान अनुसंधान अधिकारी एएसपी नरेश चीता व पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा प्रदीप मोहन व्यक्तिगत रूप से पेश हुए। हाईकोर्ट इससे संतुष्ट नहीं हुआ हालांकि सरकार की ओर से उप राजकीय अधिवक्ता विक्रमसिंह राजपुरोहित ने कहा कि पुलिस ने अपनी जांच निष्पक्ष रूप से की है, लेकिन हाईकोर्ट इससे संतुष्ट नहीं हुआ। दरअसल जहाजपुर नगरपालिका के वार्ड पंच खाजू खां ने एक सड़क निर्माण में पद का दुरुपयोग व निर्माण में घोटाले का आरोप लगाते हुए नगर पालिका अध्यक्ष विवेक मीणा, ईओ देशराज मीणा व ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। हाईकोर्ट में याचिका दायर इस मामले में विवेक मीणा की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। विवेक मीणा की ओर से अधिवक्ता रमेश पुरोहित ने पक्ष रखते हुए बताया कि दरअसल कांग्रेस का अध्यक्ष होने की वजह से बेवजह परेशान कर झूठे मुकदमे बनाए जा रहे हैं। पुलिस भी निष्पक्ष अनुसंधान नही कर रही है। एएसपी नरेश चीता की जांच पर असंतोष जताते हुए हाईकोर्ट ने मामले की जांच सीआईडी सीबी से करवाने का आदेश दिया है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़