
जोधपुर . आध्यात्मिक क्षेत्र पर्यावरण संस्थान द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर 31वां वृक्षबंधु पुरस्कार समारोह मंगलवार को सूचना केन्द्र के गणेशीलाल व्यास उस्ताद अॅाडिटोरियम में हुआ। संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष रामजी व्यास ने बताया कि मुख्य अतिथि पूर्व सांसद गजसिंह थे और अध्यक्षता राजस्थान पत्रिका के जोनल संपादकीय प्रभारी आशीष जोशी ने की। मुख्य वक्ता कैयर्न अॅायल एण्ड गैस (वेदंाता) के महाप्रबंधक अयोध्याप्रसाद गौड़ व राजेश रामदेव रहे। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता के लिए योगदान देने वालों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने वाले पर्यावरण प्रेमियों के चेहरे खिल उठे। विश्व पर्यावरण दिवस के तहत शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।