
विश्व कविता दिवस पर कुछ बातें याद हो आती हैं। राजस्थान साहित्य अकादमी की ओर से उपन्यास अंधे मोड़ से आगे के लिए इस वर्ष 75 हजार रुपए का नकद सर्वो’च मीरा पुरस्कार से सम्मानित उपन्यासकार दीप्ति कुलश्रेष्ठ एक अ’छी कवयित्री भी हैं। वे कथाओं और उपन्यास के अलावा खूबसूरत कविताओं के लिए भी जानी जाती हैं। जमीन से जुड़ी लेखिका दीप्ति कुलश्रेष्ठ सुंदर कविताएं कहती हैं।
रचनाकार परंपरा को गहराई तक जाकर देखता और दिखाता है
उनका कहना है कि रचनाकार अपने समय का साक्षी होता है, अपने समय में घट रही घटनाओं को, पतन की ओर जा रही संस्कृति को ध्वस्त होती परंपरा को गहराई तक जाकर देखता और दिखाता है। उनकी कविताएं सामाजिक सरोकारों से सीधा संबंध स्थापित रखती हैं। दीप्ति कुलश्रेष्ठ का काव्य कथा-लेखन की तरह व्यापक सामाजिक सरोकारों से जुड़ा है। उनकी कविताएं समकालीन बोध को उजागर करते हुए अपने समय से सीधा संवाद करती हैं।
दीप्ति कुलश्रेष्ठ : एक नजर
उनका जन्म 28 फरवरी, 1949 को कोटा में हुआ। दीप्ति कुलश्रेष्ठ की प्रारंभिक शिक्षा झालावाड़ में हुई। उसके बाद जोबनेर और जयपुर में शिक्षा प्राप्त की 7 छठी से लेकर हायर सैकंडरी तक की शिक्षा राज महल हायर सैकण्डरी स्कूल जोधपुर में हुई। उन्होंने उदयपुर के मीरा गल्र्स कॉलेज से बी एससी प्रथम वर्ष किया और महारानी सुदर्शना कॉलेज, बीकानेर से बीएससी द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण की।। कुलश्रेष्ठ ने महेश टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, जोधपुर से बी एड की उपाधि प्राप्त की।
सृजन -संसार
काव्य-संग्रह परिमल (1992),संस्मरण सुधि के दीप (1992) कहानी-संग्रह -(1) परिणति (1999) (2) किससे करें फरियाद (1999), (&) काश ! (2004) व (घ) उपन्यास : (1) मु_ी भर रोशनी (1998), (2) धुंध और धुआँ (1999)(&) सफर के बीच (2000), (4) बर्फ की झील (2001),(5) खिड़की से झांकता है चाँद (200&), (6) नोकरीनाम (2006), (7) भीतर कहीं कुछ है जो… (2011), (8) अंधे मोड़ से आगे (2014) (ण)
स्मृति-आख्यान
(1) वो कौन शख्स था जो भर गया मुझ में….(2017)। भीतर कहीं कुछ है जो…Ó के लिए अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से वर्ष 2011-12 में ‘डॉ. सरला अग्रवाल अखिल भारतीय उपन्यास प्रतियोगिताÓ पुरस्कार।
सम्मान
उन्हें हिन्दी साहित्य सम्मलेन सम्मान प्रयाग , वीर दुर्गादास राठौड़ सम्मान, कुलश्रेष्ठ रत्न सम्मान, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय इफ्जा सम्मान, तमिलनाडु हिन्दी साहित्य अकादमी, चैन्नई से साहित्य सेवी सम्मान, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय इफ्जा सम्मान, राजस्थान लेखिका साहित्य संस्थान जयपुर की ओर से वाग्मणि आदि सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।