9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
विश्व बचत दिवस : जितनी आपकी चादर है उतने ही पैर फैलाइए
Play video

विश्व बचत दिवस : जितनी आपकी चादर है उतने ही पैर फैलाइए

जोधपुर. बुजुर्ग कह गए हैं और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की भी नसीहत थी कि बचत करो और बचत का पैसा जरूरत के वक्त बहुत काम आता है।

Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Oct 31, 2018

जोधपुर. हमारे बडेरे, यानी बुजुर्ग कह गए हैं और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की भी नसीहत थी कि बचत करो और बचत का पैसा जरूरत के वक्त बहुत काम आता है। सन 1924 में इटली के मिलानो में विश्व बचत दिवस मनाना शुरू किया गया था। आज विश्व बचत दिवस पर हम बता रहे हैें कि आज के महंगाई के दौर में हर शख्स एक दूसरे की देखादेखी फिजूलखर्ची करने में लगा रहता है। हालत यह हो गई है कि आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया। हर चीज दूसरे की देखादेखी में ली जाती है। एेसा करने से गरीबों के घर का बजट गड़बड़ा जाता है। बुजुर्गोंं का कहना है कि जितनी आमदनी हो, उतने ही पैर पसारने चाहिए। नौकरीपेशा लोगों और उनके परिवार के सदस्यों को यह बात समझना चाहिए कि परिवार के मुखिया या कमाने वाले व्यक्ति पर अनावश्यक दबाव नहीं डालना चाहिए। उनका कहना है कि आपके जरूरत की चीज तो होना चाहिए, लेकिन जेब में रुपए न होने पर भी इधर-उधर से रुपए मांग कर उधार और कर्ज की जिंदगी जीने वाले लोग चैन की नींद नहीं सो पाते।

बचा कर रखें पैसा
कहा जाता हैं कि पैसा, पैसे को खींचता है! यह बात तभी सच होती है, जब आप पैसे सही जगह निवेश करते हैं। हमारे देश में महंगाई दर औसतन 6-8 प्रतिशत रहती है। इसलिए पैसे की बचत जरूर करें। बैंकों के सेविंग्स एकाउंट में पैसा रखना चाहिए। यह पंूजी मुसीबत के वक्त काम आती है।
———–
पैसे बचाने के तरीके
-यदि जीवन में सफल होना है और जीवन को अपने मनपसंद तरीके से जीना है तो आपके पास पैसा होना बहुत जरूरी है।
वैसे तो वेतन के रूप में पैसे हर महीने आते हैं लेकिन यदि ध्यान नहीं दिया जाए तो सारा पैसा खर्च हो जाता है। इससे बचने के लिए आपको कुछ बचत करना सीखनी होंगी ताकि आप हर महीने कुछ पैसा बचा पाएं। क्योंकि जब आपके पास पैसा होता है तो आपका आत्मविश्वास बढ़ जाता है। बचत करके आप अपने भविष्य को सुरक्षित भी कर सकते हैं।
पैसे का सही उपयोग करें। आप हर महीने और रोज का एक प्लान या बजट बनाएं कि महीने में आपको कितना किस चीज पर खर्च करना है, कितना खर्च करना है आदि। इस तरह आप महीने में फालतू खर्चे से बच जायेंगे और अपने पैसों को बचा पाएंगे।
-अगर आपको पैसे बचाने हैं तो बैंकों के सेविंग्स एकाउंट में पैसा रखना चाहिए। ऐसा करने से आप हर महीने कुछ पैसे जरूर बचा सकेंगे और साथ ही आपको बैंक से ब्याज भी मिलेगा। सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आपके जेहन में यह रहता है कि मुझे हर महीने पैसे जरूर बचाने हैं, ताकि मैं में पैसे जमा कर सकूं। इससे आप महसूस करते हैं और किसी भी तरह पैसे बचा लेते हैं।
-अगर आपके घर का बिजली का बिल कर कम कर के पैसे बचा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ अच्छी आदतें डालनी होंगी। आप जब भी रूम से बाहर जाएं तो रूम की लाइट, पंखे आदि बंद कर दें। यदि कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान चालू है और उसकी कोई जरूरत नहीं है तो उसे बंद कर दें। कहीं बाहर घूमने जाएं तो घर के सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान बंद कर के जाएं। इन छोटी-छोटी आदतों से आप बहुत सा पैसा बचा सकते हैं।