21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
पहला सुख निरोगी काया, जो जान गया वो सुखी होय
Play video

पहला सुख निरोगी काया, जो जान गया वो सुखी होय

पहला सुख निरोगी काया, जो जान गया वो सुखी होय
Google source verification

बासनी(जोधपुर).
जोधपुर शहर में निरोगी काया को लेकर लोग अब जागरूक होने लगे हैं। ऐसी कई बीमारियां है, जिनका स्थायी इलाज नहीं होता। इसलिए लोग ऐसी बीमारियों से निजात पाने के लिए योग का सहारा ले रहे हैं। पैरों व घुटनों में दर्द, पीठ का दर्द, घबराहट, सिर चक्कराना, अनिन्द्रा, अत्यधिक तनाव, मधुमेह, मोटापा जैसी परेशानियों के छुटकारा दिलाने में योग क्रियाओं का नियमित अभ्यास कारगर साबित हो रहा है। एैलोपैथी में चिकित्सक भी कई रोगियों को शारीरिक पीड़ा निदान के लिए योगाभ्यास करने की सलाह दे रहे हैं। पिछले कुछ सालों में जोधपुर शहर में योगाभ्यास कराने के लिए कई योग केन्द्र भी खुले हैं। जहां सुबह और शाम को योग सिखाने के लिए चलाई जा रही कक्षाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों की संख्या दिनों-दिन बढ़ रही है। चौपासनी रोड प्रथम पुलिया स्थित प्राकृतिक चिकित्सा व स्वाध्याय संस्थान, स्टील भवन, रातानाडा सहित कई क्षेत्रों में योग सिखाने की शिविर चलाए जा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़