
कानपुर देहात-जिले की पुलिस को आज उस समय बड़ी कामयाबी हाँथ लगी, जब फर्जी अधिकारी बनकर लोगों के साथ ठगी करने वाला एक सख्स पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसके पास से ठगी के लिए प्रयोग किया जाने वाला फर्जी अधिकारी का आई कार्ड और तीन बाइकें भी बरामद की है। दरसअल जनपद के अधिकारियों के रूप में फर्जी अधिकारी बन ठगी करने की शिकायत कुछ लोगों द्वारा की गई थी। जिसके बाद आलाधिकारियों ने पुलिस की कई टीमें लगा लोगो के साथ ठगी करने वाले सख्स की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये थे। इसी के चलते पूर्ति विभाग का अधिकारी बन लोगों के साथ ठगी करने वाला गोपाल मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो कि जनपद कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के तलुआपुर गांव का रहने वाला है।
अस्पताल के बाहर चलाता था दुकान
पुलिस पूंछतांछ में गोपाल मिश्रा ने बताया कि वह कानपुर देहात के साथ अन्य जनपदों में भी सरकारी विभाग का अधिकारी बन लोगों को लुभावने सपने दिखाकर लोगो से ठगी करता था। इसके बाद वह उस क्षेत्र को छोड़कर दूसरे क्षेत्र में फर्जीवाड़ा करने चला जाता था। गोपाल पहले कानपुर देहात के सरकारी अस्पताल के बाहर जूस का ठेला लगाकर जीवन यापन करता था। बाद में चाय समोसे की दुकान लगाने का काम करता था लेकिन बाद में उसने फर्जी आईकार्ड बनवाकर लोगो के साथ ठगी करने का काम करना शुरू कर दिया। पुलिस ने उसके पास से समाज कल्याण विभाग का फर्जी पहचान पत्र, 3 बाइकें बरामद की हैं।
फिर बन गया समाज कल्याण का फर्जी अधिकारी
पुलिस अधीक्षक की माने तो गोपाल मिश्रा मंगलपुर के तलुआपुर गांव का रहने वाला हैं। गोपाल मिश्रा पूर्ति विभाग और समाज कल्याण विभाग का अधिकारी बन लोगो को सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी किया करता था। वहीं शातिर अपराधियों से दोस्ती बनाकर उनकी बाइकों को मांगकर ले जाता था लेकिन उन बाइकों वापस नहीं करता था। बाइकों का नम्बर बदलकर लोगो के साथ ठगी का कार्य किया करता था। गोपाल मिश्रा के खिलाफ कानपुर देहात सहित अन्य जनपदों में भी मुकदमा दर्ज हैं। गोपाल मिश्रा की निशानदेही पर पुलिस अन्य घटनाओं का खुलासा करने का प्रयास कर रह रही हैं।