उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने पिंटू सेंगर हत्याकांड का मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके 25 हजार रुपए का इनाम घोषित है। उसे आगरा से गिरफ्तार किया गया है। बसपा नेता पिंटू सेंगर की हत्या 20 जून 2020 को जेके कॉलोनी चकेरी में दिनदहाड़े गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि आगरा में शरण देने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।