31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानपुर
सड़क पर मच गया कोहराम, जब मासूम के साथ हुआ ऐसा हादसा, मौके पर पहुंची पुलिस
Play video

सड़क पर मच गया कोहराम, जब मासूम के साथ हुआ ऐसा हादसा, मौके पर पहुंची पुलिस

बताया गया कि ये लोग शनिदेव मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।
Google source verification

कानपुर देहात-जनपद के शिवली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गहरा से औनहा को जाने वाले मार्ग में खुमानपुरा के सामने ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जहां लोगों की रूह कांप गई। दरअसल सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। इससे बाइक सवार ओमप्रकाश निवासी कछियन पुरवा जसवन्तनगर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक पर सवार 3 वर्षीय कनक पुत्री सर्वेश कुशवाहा की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि ये लोग शनिदेव मंदिर माल का पुरवा कहिंजरी दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मार्ग सकरा है, जिसके चलते वाहनों को धीमे गति से चलना चाहिए लेकिन चालक तेज रफ्तार से ट्रक चला रहा था। जिसके चलते बाइक सवार से टक्कर हो गई। बाइक में सवार मासूम कनक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को देख राहगीर घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और घटना कि सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही मौके पर यूपी 112 के हेड कांस्टेबल सुरेंद्र, कांस्टेबल देवेंद्र, राम रहीश मौके पर पहुंचे। इसके बाद मौके पर कोतवाल वीरपाल सिंह तोमर सहित चौकी प्रभारी देवेश कुमार भी पहुंचे। मौके को भांपते हुए घटनास्थल पर पुलिस ने परिजनों को समझाया बुझाया। ट्रक को अपनी हिरासत में लिया। हालांकि मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष वीरपाल सिंह ने बताया कि ट्रक को हिरासत में लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई चल रही है।

बड़ी खबरें

View All

कानपुर

उत्तर प्रदेश