27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानपुर
केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आनन-फानन में खाली करवाया गया पूरा इलाका
Play video

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आनन-फानन में खाली करवाया गया पूरा इलाका

शहर में एक अौर बड़ा हादसा, केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 5 Oct 2018, 3:35 PM IST

कानपुर. जिले के पनकी थानाक्षेत्र के सरायमीता इलाके में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग से शहर में हड़कंप मच गया। एक दर्जन से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। केमिकल फैक्ट्री के धुएं से आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फैक्ट्री को पूरी तरह खाली करा रही है। आग की चपेट में अगल-बगल की भी कुछ फैक्ट्रियां आ गईं। वहीं आसपास के लोगों को फैक्ट्री से हटकर सुरक्षित स्थान पर जाने की हिदायत दी जा रही है।

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां अभी भी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। केमिकल फैक्ट्री के धुएं से आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही है।

जानकारी के मुताबिक पनकी के सरायमीता इलाके में स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। दम घुटने की वजह से आसपास रह रहे तमाम लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। आग की चपेट में अगल-बगल की भी कुछ फैक्ट्रियां आ गईं।