20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानपुर
कोरोना वायरस के चलते चिड़ियाघर के दरवाजे छह दिन तक के लिए बंद
Play video
Hindi News / Uttar Pradesh / Kanpur / Videos / कोरोना वायरस के चलते चिड़ियाघर के दरवाजे छह दिन तक के लिए बंद

कोरोना वायरस के चलते चिड़ियाघर के दरवाजे छह दिन तक के लिए बंद

कोरोना वायरस को महामारी घोषित किए जाने के बाद ,चिड़ियाघर प्रशासन ने लिया निर्णय, अब 23 मार्च के बाद दर्शकों की होगी एंट्री
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Vinod Nigam

•

Updated: 17 Mar 2020, 3:46 PM IST

कानपुर। कोरोना वायरस को महामारी घोषित किए जाने के बाद अब प्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को भी नियंत्रित करना शुरू कर दिया गया है। इस कड़ी में दशकों के लिए कानपुर चिड़ियाघर के दरवाजे 23 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। डाॅरेक्टर ने बताया कि गैदरिंग के साथ ही ये संक्रमण जानवरो में न फैले इस लिहाज से अब चिड़ियाघर को लोगों के लिए पूरी तरह बंद किया गया है। डाॅक्टर की टीम वन्यजीवों पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल सभी वन्यजीव सुरक्षित हैं।

23 तक रहेगर बंद
कोरोना वायरस का खौफ वन्यजीव पर्यटन पर भी देखा जाने लगा है।, सभी वन्यजीव पर्यटन जोन में एहतियात बरती जा रही है, लेकिन अब वन महकमा कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं है। इस कड़ी में कानपुर चिड़ियाघर को 23 मार्च तक दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया है। चिडियाघर के निदेशक ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चिड़ियाघर में सैनिटाइजेशन के मद्देनजर सभी उपाय किए गए हैं। स्टाफ के लिए सैनिटाइजर, मास्क, ग्लब्स आदि की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

अलर्ट पर हैं डाॅक्टर
चिड़ियाघर के डाॅक्टर आरके सिंह ने बताया कि वैसे कोरोना वायरस से जानवरों को खतरा नहीं होता। बावजूद हमलोग अलर्ट पर हैं और बाडों में वन्यजीवों को भोजन सहित साफ-सफाई करने वाले कर्मचारियों को मास्क दे दिए गए हैं। इसके अलाव कर्मचारियों से कहा गया है कि यदि उन्हें जुकाम, बुखार, खासी य अन्य वायरल हो तो वह तत्काल हमें बताने के साथ ही डाॅक्टर को दिखाएं। 

लौट गए दर्शक
जिन लोगों को चिड़ियाघर के बंद होने की जानकारी नहीं थी तो वह सुबह से परिसर में पहुंच गए थे। टिकट काउंटर की खिड़की बंद होने के साथ एक नोटिस बाहर चस्पा दी। जिसमें 23 मार्च तक चिड़ियाघर के बंद होने की जानकारी लिखी थी। दूर-दराज से आए लोग बिना वन्यजीवों को देखे अपने-अपने घरों को रवाना हो गए। दोपहर के वक्त चिड़ियाघर पर सन्नाटा पसरा था और सभी गेट बंद पाए गए।