3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर
खूफिया एजेंसी आईएसआई का खुला मुख्यालय, जनरल बाजवा को गधे में बैठा चस्पा की तस्वीरें
Play video

खूफिया एजेंसी आईएसआई का खुला मुख्यालय, जनरल बाजवा को गधे में बैठा चस्पा की तस्वीरें

कश्मीर के तीन जवानों की हत्या के बाद भड़के लोग, बदला लेने के लिए अपनाई ये तरकीब

Google source verification

कानपुर। कश्मीर में तीन पुलिसकर्मियों की हत्या से के बाद कानपुर के लोग खासे गुस्से में हैं और इसी के चलते वहां के सेना प्रमुख को अपने ही अंदाज में सबक सिखाया है। यहां के काकादेव थानाक्षेत्र स्थित लोगों ने पाकिस्तान फौज के जनरलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मोहल्ले में स्थित टॉयलेट में कब्जा कर उसे आईएसआई का मुख्यालय घोषित कर दिया। साथ पाकिस्तान सेना प्रमुख बाजवा समेत वहां के दर्जनभर जर्नलों को गदे में बैठा कर उनकी तस्वीरें दीवारों में चस्पा कर दी। अभियान संचालक गौरव बाजपेयी ने बताया कि बुजदिल पाक फौज हमारे निहत्थे सैनिकों और पुलिसबल को अपना निशाना बना रही है। इसी के चलते हम लोगों ने इस शौचालय के चार शौचकक्षों और दो यूरिनलों का नामकरण पाकिस्तान के आतंकवाद समर्थक सैन्य जनरलों के नाम पर किया है।

जवानों की हत्या के बाद गुस्से में लोग
काकादेव थानाक्षेत्र स्थित एक सार्वजनिक शौचालय को यहां के लोगों ने कब्जे में लेकर उसे पाकिस्तान खूफिया एजेंसी के हेडक्वाटर के रूप में स्थापित किया है। शौचायल के मुख्यद्वार पर जनरल बॉजवा की गधे पर सवार फोटो को लगाई गई है। जरनल बॉजवा शौंच के लिए आने वाले लोगों का स्वागत करते हुए दिखाया गया है। अन्दर अलग अलग टॉयलेट के दरवाजों पर पाकिस्तानी जनरल परवेज मुशर्रफ, राहल शरीफ, अशफाक परवेज कियानी, जहॉगीर करामात और अयूब खान की तस्वीरें चस्पा करके इन टॉयलेट्स को पाकिस्तानी जनरलों का चैम्बर घोषित किया गया है।

इसके चलते चस्पा की तस्वीर
गौरव बाजपेयी ने बताया कि पहले हमारे एक फौजी की नामर्द पाकिस्तानी सेना के जवानों ने बेहरमी से हत्या कर दी और फिर तीन कश्मीरी पुलिसबल के जवानों का कत्ल कर दिया। इसके कारण हमलोग पाकिस्तान फौज के जर्नलों को सबके सिखाने के लिए टॉयलेट को पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी आईएसआई का हेटक्वाटर बनाया। यहां पर यह सभी जेहादी जर्नलों की फोटो लगाई है, जो शौंच के लिए आने वाले हर भारतीय का स्वागत करते हैं। गौरव बाजपेयी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री को अब बिना समय जाया किए पाकिस्तान से बदला लेना चाहिए। कब तक हमारे जवान ऐसे ही शहादत देते रहेंगे।

सबने काम को सराहा
काकादेव स्थित यह टॉयलेट कानपुर के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पाकिस्तान के आतंक परस्त वर्तमान और पूर्व जनरलों की इस फजीहत का कानपुर के सभी समुदाय के लोगों ने स्वागत किया है। इनमें से कई तो ऐसे थे जिन्होंने पाक को चिढ़ाने के लिये घर पास होने के बावजूद इस शौचालय का इस्तेमाल किया। इसके अलावा यहां पूरे दिन पाक विरोधी नारों का दौर चलता रहा। मोहम्मद एकरार कहते हैं कि इमरान के प्रधानमंत्री बनने के बाद भी सत्ता की चाभी पाकिस्तान फौज के हाथों में ही है और वो हमारे देश में आतंक फैला रहे हैं। पर उनके सपने कभी पूरे नहीं हो सकते। भारतीय फौज अपने सैनिकों की शहादत को चुन-चुन कर बदला ले रही है। भरतीय फौज के साथ पूरा देश खड़ा है।