26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानपुर
सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश की उड़ी धज्जियां, छठ पूजा पर बार बलाओं ने लगाए ठुमके
Play video

सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश की उड़ी धज्जियां, छठ पूजा पर बार बलाओं ने लगाए ठुमके

कल्याणपुर थानाक्षेत्र के अर्मापुर नहर के पास बार बालाओं ने पूरी रात किया डांस, पुलिसकर्मियों ने भी उठाया लुफ्त।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Vinod Nigam

•

Updated: 14 Nov 2018, 2:25 PM IST

कानुपर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धार्मिक कार्यो में अश्लीलता पर रोक लगाने का आदेश दिया था, लेकिन आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ीं। कल्याणपुर थानाक्षेत्र के अर्मापुर नहर आयोजकों बार बालाओं को बुलाया और पूरी रात अश्लीलता परोसी गई। इस दौरान कुछ लोग ने इसका विरोध किया तो आयोजकों ने उन्हें खदेड़ दिया। सुरक्षा के नाम पर खड़ी पुलिस भी बार बालाओं के साथ ठुमके लगाए।

विरोध पर लोगों को किया बाहर
पूरे देश में छठ पूजा धूम-धाम के साथ बनाई जा रही है। भक्त छठी मइया को प्रसन्न करने के लिए व्रृत के साथ पूजा-अर्चना कर रहे हैं। लेकिन शहर के सबसे बड़े घाट अर्मापुर नहर मे छठ पूजा के अवसर पर आयोजकों यहां बार बार बलाओं को बुलाया था। पूरी रात अश्लीलता परोसी गई और खाकीधारियों ने भी जमकर डांस का आनंद उठाया। स्थानीय लोगों ने आस्था के नाम पर किए जा रहे कृत्य को रोकने के लिए आगे आए तो आयोजक उनसे भिड़ गए और पंडाल से उन्हें बाहर कर दिया।

सीएम का आदेश बेअसर
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों एक आदेश दिया था कि धार्मिक पर्व के दौरान अश्लीलता रोकी जाए। जिसके चलते नवरात्र पर पंडालों में कुछ हद तक अश्लीलता नहीं देख्ी गई। लेकिन छह पूजा के अवसर पर अर्मापुर पंडाल में देररात बार बालाओं ने जमकर डांस किया। देखने के लिए पंडाल के अंदर सैकड़ों लोग पहुंच गए। इस दौरान आयोजकों ने टिकट देकर लोगों को अंदर प्रवेश कराया। स्थानीय लोगों के मुताबिक आयोजनकर्ताओं ने हमलोगों के चंदे से बार बालाओं को बुलाया और डांस के जरिए पैसे कमाए।

पुलिसवालों ने भी डांस का उठाया लुफ्त
आयोजनकर्ताओं ने छठ पूजा के लिए सुरक्षा के नाम पर पुलिस की डिमांड की थी। कल्याणपुर पुलिस के जवान पंडाल की सुरक्षा के लिए तैनात थे। जैसे ही बार बालाओं ने डांस शुरू किया वैसे पुलिसकर्मी अंदर चले गए और उनके साथ नाचे। इस मामले पर कल्याणपुर इंस्पेक्टर से बात की गई तो उन्होंने कहा मेरी जानकारी में ऐसा मामला नहीं है। फिर भी आपके जरिए जानकारी मिली है तो जांच कराई जाएगी और आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।