26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कासगंज
कासगंज: भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान
Play video

कासगंज: भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर देश को आजाद कर दिया, लेकिन उनका स्वच्छ भारत का सपना आज तक अधूरा रह गया। इस सपने को साकार करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत की।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कासगंज

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 1 Oct 2018, 10:44 PM IST

कासगंज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वच्छता अभियान और महात्मा गांधी का सपना साकार करने के लिए दो अक्टूबर की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी के नेता झाडू लेकर सड़कों पर उतर पड़े। जहां उन्होंने सफाई कम, दिखावा ज्यादा की तर्ज पर झाड़ू लगाकर शहर में साफ सफाई का संदेश दिया।

फोटो खिंचाने की रही होड़

आपको बता दें कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर देश को आजाद कर दिया, लेकिन उनका स्वच्छ भारत का सपना आज तक अधूरा रह गया। इस सपने को साकार करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत की और जगह जगह झाड़ू लगाकर साफ सफाई का संदेश दिया। इसी को लेकर आज कासगंज में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने प्रभू पार्क से सोरों गेट अम्बेडकर पार्क तक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान नेताओं ने झाड़ू लगाकर सड़कों की सफाई की, तो वहीं दूसरी ओर छात्र बीजेपी के झंडे हाथों में लेकर एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम जय श्री राम के नारे लगाते देखे गए। वहीं स्वच्छता अभियान में बीजेपी का प्रचार ज्यादा, सफाई कम, दिखावा ज्यादा की तर्ज पर लोग बदल बदल कर हाथों में झाडू लगाकर फोटो खिंचाते देखे गए।