3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कवर्धा
illegal Ganja Chhattisgarh: पुलिस की बड़ी कार्रवाई! चालक समेत ट्रक से 53 किलो गांजा बरामद, देखें वीडियो
Play video

illegal Ganja Chhattisgarh: पुलिस की बड़ी कार्रवाई! चालक समेत ट्रक से 53 किलो गांजा बरामद, देखें वीडियो

illegal Ganja Chhattisgarh: कबीरधाम के थाना चिल्फी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए टाटा ट्रक से 53 किलो गांजा बरामद किया।
Google source verification

illegal Ganja Chhattisgarh: कबीरधाम जिले के थाना चिल्फी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने टाटा ट्रक (RJ-40 GA-0689) के गोपनीय चेम्बर से लगभग 51 पैकेट, कुल वजन 53.012 किलोग्राम, अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया। ट्रक में सवार 21 वर्षीय सोहेल खान, पिता शौकत खान, निवासी ग्राम हरनावदा, तहसील पिड़ावा, जिला झालावाड़, राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है।

illegal Ganja Chhattisgarh: पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से इस तरह की अवैध गतिविधियों में संलिप्त था। पुलिस ने बरामद गांजे और ट्रक को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना चिल्फी की टीम ने बताया कि मुखबिर की समय पर सूचना और पुलिस की तत्परता से यह बड़ी सफलता हासिल हुई।

बड़ी खबरें

View All

कवर्धा

छत्तीसगढ़