27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खंडवा
गणेश मूर्ति विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा पिकअप वाहन पलटा, 10 गंभीर घायल
Play video

गणेश मूर्ति विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा पिकअप वाहन पलटा, 10 गंभीर घायल

ओंकारेश्वर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ। गणेश मूर्ति विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा पिकअप वाहन पलट गया। दुर्घटना में ड्राइवर सहित 34 लोग घायल हुए हैं। जिसमें से 10 घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। ओंकारेश्वर में नए बस स्टैंड से नागर घाट रोड पर हादसा हुआ है।
Google source verification

शुक्रवार को भीकनगांव के पास ग्राम मनोहरपुर से गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए ग्रामीण ओंकारेश्वर आए थे। वाहन में बच्चे, महिलाएं व पुरुषों सहित 34 से अधिक लोग सवार थे। ओंकारेश्वर में नए बस स्टैंड से पीछ के रास्ते नागर घाट मार्ग के बीच पर मोड़ हैं। यहां बाइक सवार को बचाने में ड्राइवर से पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। राह चलते लोग वाहनों को रोककर घायलों की मदद में जूट गए थे। दुर्घटना में गणेश जी की मूर्तियां भी खंडित हो गई। ग्रामीणों ने मूर्तियों का नदी में विसर्जन किया है।

10 घायलों को खंडवा रेफर किया

घटना का पता चलते ही तहसीलदार उदय मंडलोई, ओंकारेश्वर ट्रस्ट कर्मचारी व संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। यह सभी अंतिम संस्कार के कार्यक्रम से लौट रहे थे। तहसीलदार व साथ लोगों ने घायलों को ओंकारेश्वर अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर रवि वर्मा ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर घायल 10 लोगों को एनएचडीसी, 108 और अस्पताल की एंबुलेंस से खंडवा रेफर किया। मांधाता थाना प्रभारी निरीक्षक अनोख सिंह सिंदिया ने बताया कि बाइक को बचाने में पिकअप वाहन पलटा है। तीन की हालत गंभीर हैं। सभी खंडवा में भर्ती हैं।

विधायक ने घायलों से स्वास्थ्य की जानकारी ली

घटना की जानकारी लगने पर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के स्टाफ को भी अलर्ट कर दिया गया था। घायलों को अस्पताल लाने के कुछ ही देर बाद खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे भी उन्हें देखने पहुंची। उन्होंने घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके साथ ही घटना को लेकर पूछताछ की।