29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
तीर्थनगरी ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर फिर हादसा, 17 वर्षीय छात्र नर्मदा में डूबा, सर्चिंग जारी
Play video

तीर्थनगरी ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर फिर हादसा, 17 वर्षीय छात्र नर्मदा में डूबा, सर्चिंग जारी

तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में गुरुवार सुबह ब्रह्मपुरी घाट पर एक बार फिर हादसा हो गया। छिंदवाड़ा निवासी 17 वर्षीय जयवर्धन पिता चंद्रशेखर टोपले नर्मदा नदी में नहाते समय अचानक गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई।

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

May 29, 2026

जानकारी के अनुसार जयवर्धन अपने आठ दोस्तों के साथ ओंकारेश्वर दर्शन के लिए आया था। सभी दोस्त भोपाल में पढ़ाई करते हैं और अवकाश होने के कारण भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन करने पहुंचे थे। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे सभी युवक ब्रह्मपुरी घाट पर स्नान कर रहे थे, तभी जयवर्धन अचानक पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्चिंग अभियान शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि गोताखोरों द्वारा लगातार तलाश की जा रही है, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं लगा। मौके पर मौजूद दोस्तों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घाट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।