27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खंडवा
नवरात्र पर्व… अंधेरा कर सैकड़ों दीपों से की महाकाली की महाकाकड़ आरती
Play video

नवरात्र पर्व… अंधेरा कर सैकड़ों दीपों से की महाकाली की महाकाकड़ आरती

-शक्ति की भक्ति का उल्लास छाया चारों ओर
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Sep 29, 2025

नवरात्र पर्व का उल्लास चारों ओर छाया हुआ है। शहर के विभिन्न पंडालो में विराजित मां की विभिन्न रूपों में विराजित आकर्षक प्रतिमाओं को निहारने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। पंडालों के साथ ही मोहल्लों में भी पर्व की धूम है। गलियों, मोहल्लों में डांडियों की खनक भी गूंज रही है। बारिश के बाद भी पर्व का उल्लास चरम पर है।

सियाराम चौक पर पंचमी पर महा काकड़ आरती का आयोजन किया गया। मध्य रात्रि के 12 बजते ही सियाराम चौक स्थित महामाया का पंडाल दीपों की रोशनी से चमका गया। दरअसल जब महामाया महाकाली की आरती शुरू हुई, वैसे ही लाइट बंद करके दीपकों की रोशनी से आरती की गई। इस दौरान पंडाल काकड़ के दिए से जगमगा उठा। बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष इस महा आरती में सम्मिलित होकर दर्शनों का लाभ लेने पहुंचे।