26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खंडवा
देखे वीडियो : महावीर जयंती… अंहिसा का संदेश देते हुए जैन समाजजनों ने हाथों से खींचा 400 किलो वजनी रथ
Play video

देखे वीडियो : महावीर जयंती… अंहिसा का संदेश देते हुए जैन समाजजनों ने हाथों से खींचा 400 किलो वजनी रथ

-रथ के सारथी, चंवर झुलाने, छड़ी दरबान के लिए लगती है बोली
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Mar 31, 2026

जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर अंहिसा के प्रवर्तक भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव सोमवार को सकल जैन समाज द्वारा मनाया गया। भगवान के अहिंसा परमो धर्म का संदेश देते हुए समाजजनों ने 400 किलो वजनी लकड़ी का रथ अपने हाथों से खींचा। रथ में सारथी, दरबान, चंवर झुलाने के लिए प्रभात फेरी के बाद बोलियां भी लगी। सकल जैन समाज की रथ शोभयात्रा का स्वागत भाजपा, कांग्रेस सहित सर्व समाज द्वारा किया गया।