14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता
एसएससी भर्ती भ्रष्टाचार मामले के खिलाफ माकपा ने निकाली रैली
Play video

एसएससी भर्ती भ्रष्टाचार मामले के खिलाफ माकपा ने निकाली रैली

पानीहाटी नगर पालिका के सामने हुई संक्षिप्त बैठक

Google source verification

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना जिले के सोदपुर में एसएससी भर्ती भ्रष्टाचार मामले के विरोध में बुधवार को माकपा ने विरोध रैली निकाली। एसएससी भर्ती भ्रष्टाचार मामले में प्रमोटर अयांन शील के विधाननगर कार्यालय में स्कूल सेवा आयोग की नियुक्ति में भ्रष्टाचार की जांच करते हुए ईडी ऑफिस के अधिकारियों को वहां से 60 नगरपालिकाओं की नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। वहीं से बरानगर, कमरहट्टी, पानीहाटी, उत्तर दमदम, दमदम दक्षिण, दमदम नगर पालिकाओं में नियुक्ति में भ्रष्टाचार की खबरें सामने आई है। उस भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए वाममोर्चा पानीहाटी के कार्यकर्ताओं ने सोदपुर थाना मोड़ से रैली की शुरुआत की और सरकारी आवास से होते हुए सोदपुर स्टेशन बीटी रोड पानीहाटी नगर पालिका के सामने रैली समाप्त की। इसके बाद पानीहाटी नगर पालिका के सामने संक्षिप्त बैठक की गई। जिसमें वाम मोर्चा के विभिन्न नेताओं ने हिस्सा लिया। तृणमूल की नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ स्लोगन लगाया गया।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल