31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोलकाता
भाटपाड़ा रिलायंस जूट मिल में लगी भीषण आग
Play video

भाटपाड़ा रिलायंस जूट मिल में लगी भीषण आग

तीन दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Teekam Saini

•

Updated: 1 Mar 2023, 12:09 AM IST

बैरकपुर. जिले के भाटपाड़ा रिलायंस जूट मिल के फिनिशिंग डिपार्टमेंट में सोमवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते यह अन्य विभाग में फैलने लगी। मशीनरी पाट्स भी आग की चपेट में आ गए। इस आग में यहां रखे जूट बैग के साथ मशीनरी पाट्स भी जल गए। आग पर काबू पाने के लिए श्रमिकों ने पहले प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब ढाई से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग के कारणों को खुलासा नहीं हो सका। इस आग में मिल प्रबंधक को लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं दमकल अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्राथमिक जांच में आग शार्ट सर्किट से लगने की आशंका है।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल