31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोलकाता
लुडलो बाजार में आधी रात को लगी आग , 150 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक
Play video

लुडलो बाजार में आधी रात को लगी आग , 150 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक

चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने पाया काबू
Google source verification

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक बाजार में भीषण आग लगने से 150 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक आग उलूबेडिय़ा थाना क्षेत्र के छंगेल के लुडलो बाजार में आधी रात के आसपास लगी थी। अधिकारियों ने बताया कि आग तेजी से फैल गई जिसमें 150 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं। उन्होंने बताया कि चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की 10 गाडिय़ों की मदद से आग पर काबू पाया गया। दमकल के अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। जांच के बाद ही आग लगने के कारण का पता चल पाएगा। घटना के कारण हुए नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है। कारोबारियों ने बताया कि उन्होंने हाल ही में ईद के कारण बिक्री में वृद्धि की उम्मीद में दुकानों में काफी माल डाला था। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।