31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोलकाता
डानकुनी में प्लास्टिक कारखाने में लगी आग
Play video

डानकुनी में प्लास्टिक कारखाने में लगी आग

पांच दमकलों ने आग पर पाया काबू
Google source verification

हुगली. जिले के डानकुनी इलाके में स्थित एक प्लास्टिक कारखाने में सोमवार को शार्ट शर्किट के कारण आग लग गई। इससे आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर एक के बाद एक दमकल की पांच गाडियां मौके पर पहुंची और करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बाद में पुलिस ने आसपास के लोगों को घटना स्थल से दूर किया। आग का कारण शार्ट शर्किट बताया जा रहा है। यह आग एम एस बीड़ी कास्टिंग नामक कारखाने में लगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस कारखाने में विभिन्न तरह के प्लास्टिक के उपकरण बनाए जाते हैं। हालांकि इस आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं, लेकिन लाखों का नुकसान होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।