14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता
पटरी पर लौट रहा जनजीवन, चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस के जवान
Play video

पटरी पर लौट रहा जनजीवन, चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस के जवान

हमलावरों की तलाश में छापेमारी और धरपकड़ अभियान जारी

Google source verification

हुगली. रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद अब आम जनजीवन पटरी पर लौट रहा। जो सडक़ें तीन दिनों तक सुनसान नजर आ रही थी वहां अब आम लोगों की चहल कदमी फिर से लौट रही है। सभी लोग अमन और शांति चाह रहे हैं। रिसड़ा के एनएस रोड, बांगुर पार्क, संध्या बाजार, चंपा रोड, मैत्री पथ, स्टेशन रोड, छाई रोड, रायलैंड रोड, श्रीरामपुर के चार नंबर रेल गेट से लेकर प्रभास नगर, नया बस्ती सभी इलाकों में अब जनजीवन सामान्य की ओर बढ़ रहा है। लोगों में अभी भी अज्ञात भय व्याप्त है। भय को लोगो के दिल से निकालने के लिए पुलिस की गश्त जारी है । समय-समय पर पुलिस के आला अधिकारी भी गश्त लगा रहे हैं । हमलावरों की तलाश में पुलिस छापेमारी और धरपकड़ अभियान जारी है। माइकिंग के जरिए लोगों को अफवाह से दूर रहने का निवेदन प्रशासन की ओर से किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल