31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोलकाता
रेलवे की जमीन खाली करने आए अधिकारियों का विरोध
Play video

रेलवे की जमीन खाली करने आए अधिकारियों का विरोध

टीटागढ़ में स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Teekam Saini

•

Updated: 4 May 2023, 12:58 AM IST

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ में बुधवार को रेलवे की जगह को खाली करने आए रेलवे के अधिकारियों को तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और स्थानीय लोगों के विरोध के कारण वापस जाना पड़ा।
टीटागढ़ नगरपालिका के वार्ड नंबर 21 के तहत टीटागढ़ रेलवे लाइन नंबर एक के निकट कई गरीब लोग 25 से अधिक वर्षों से रेलवे की जमीन पर बने रेलवे क्वाटरों में रह रहे हैं। कुछ दिनों पहले रेलवे की ओर से उन्हें क्वाटर को खाली करने के लिए नोटिस दिया गया, जिसके बाद रेलवे अधिकारियों ने बुधवार को जगह खाली करने पहुंचे तो टीटागढ़ नगरपालिका के वार्ड नम्बर 21 के पार्षद सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रेलवे अधिकारियों का विरोध किया। टीटागढ़ नगरपालिका के वार्ड नंबर 21 के पार्षद सुरेश प्रसाद ने बताया कि रेलवे की ओर से आरपीएफ के जवान और अधिकारी आए थे। लंबी चर्चा के बाद रेलवे के अधिकारी वहां से वापस चले गए। पार्षद का कहना है कि पुनर्वास की व्यवस्था के बिना यहां के लोग जगह खाली नहीं करेंगे, क्योंकि वहां रहने वाले गरीब लोग इतने सक्षम नहीं है कि अन्य जगह भाड़ा पर घर लेकर रह सकें। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि पहले उन्हें पुनर्वास की व्यवस्था की जाए। फिर वे जमीन खाली करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल