14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता
VIDEO: अस्पताल में रोगी की मौत, चिकित्सा में लापरवाही का आरोप
Play video

VIDEO: अस्पताल में रोगी की मौत, चिकित्सा में लापरवाही का आरोप

मृतक के परिवारवालों की ओर से कमरहट्टी थाने में लिखित शिकायत दर्ज

Google source verification

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना जिले के कमरहट्टी स्थित सागर दत्ता मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में चिकित्सा में लापरवाही की वजह से एक रोगी की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार सुबह 4.30 बजे की है। मृतक मोहम्मद आलम (49) कमरहट्टी के एक नंबर वार्ड का रहने वाला था। बताया जाता है कि उसे सीने में दर्द व सांस की समस्या के कारण अस्पताल लाया गया था। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने इंजेक्शन दिया और फोर्थ फ्लोर पर ले जाने को कहा। वहां जाने पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर व सहकर्मियों ने ईसीजी करवाने को कहा। इधर ईसीजी कराकर लाने के क्रम में ही रोगी की मौत हो गई। ड्यूटी में तैनात डॉक्टर मधुमिता सेन गुप्ता के खिलाफ मृतक के परिवार वाले ने आरोप लगाया गया कि रोगी को ले जाने के दौरान डॉक्टर ने गलत व्यवहार किया और मोबाइल फोन ले कर फेंक दिया था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इंजेक्शन देने के बाद रोगी की हालत गंभीर होने से उसकी मौत हुई। मृतक के परिवारवालों की ओर से कमरहट्टी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल