31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोलकाता
बांसतल्ला में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
Play video

बांसतल्ला में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

मकान के ग्राउंड फ्लोर पर लगे मीटर बॉक्स में लगी थी आग
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Teekam Saini

•

Updated: 13 Apr 2023, 7:39 PM IST

कोलकाता. बड़ाबाजार में बाँसतल्ला स्थित एक मकान के ग्राउंड फ्लोर में गुरुवार दोपहर आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दो दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। इससे पहले लोगों में अफरा तफरी मच गई और स्थानीय दुकानदारों ने स्थिति सामान्य होने तक कुछ समय के लिए शटर गिरा दिया। दोपहर लगभग एक बजे आग लगने की खबर मिलते ही पार्षद विजय ओझा ने वहां पहुंचकर पूरी जानकारी ली। ओझा ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर लगे मीटर बॉक्स में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। समय से दमकल पहुंचने के कारण स्थिति जल्द सामान्य हो गई और बड़ा हादसा टल गया। इस आग में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन स्थानीय निवाासी तथा व्यवसायियों को काफी परेशानियों को सामाना करना पड़ा।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल