31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोलकाता
भीषण गर्मी से बढ़ी मिट्टी के घड़ों की मांग
Play video

भीषण गर्मी से बढ़ी मिट्टी के घड़ों की मांग

लोकल ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में आई कमी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Teekam Saini

•

Updated: 18 Apr 2023, 6:39 PM IST

हुगली. गर्मी का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। न्यूनतम तापमान बढ़कर 42 डिग्री के पार हो गई। जिससे आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। भीषण गर्मी के वजह से अपराह्न 12 बजे से बाद से सड़के सुनसान होने लगी है। यही नजारा रिसड़ा स्टेशन और लोकल ट्रेन का भी है। लोकल ट्रेन में इक्के दुक्के लोग सफर करते नजर आ रहे हैं। वहीं प्लेटफार्म पर भी बहुत कम लोग ही नजर आ रहे हैं। जिनका कोई रैन बसेरा नहीं जो फुटपाथ पर जीवन यापन करते हैं वे लोग प्लेटफार्म पर लगे पेड़ के नीचे सोते नजर आए। तो कुछ लोग प्लेटफॉर्म की शेड के नीचे गर्मी से बचने के लिए आश्रय लिए नजर आए। भीषण गर्मी में लोग अब कोविड-19 थे प्रकोप को देखते हुए फ्रिज का पानी पीने से परहेज कर रहे हैं। इसलिए अब कुम्हार की चाक भी गुलजार होने लगी है। कुम्हार की चाक पर मिट्टी के घड़ों की भरमार है। जिससे कुम्हार खुश है।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल