31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोलकाता
कमरहट्टी में सहकारिता चुनाव के दौरान हंगामा
Play video

कमरहट्टी में सहकारिता चुनाव के दौरान हंगामा

तृणमूल-माकपा के बीच तनाव, मीडिया कर्मियों से की बदसलूकी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Teekam Saini

•

Updated: 9 Apr 2023, 7:02 PM IST

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना जिले के कमरहटी में सहकारिता चुनाव के दौरान तृणमूल और सीपीएम के बीच हंगामा हो गया। तृणमूल कांग्रेस पर नगरपालिका के एम्पलाइज कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी के चुनाव में माकपा के कार्यकर्ताओं को रोकने और उनके साथ मारपीट करने के आरोप लगे हैं। शनिवार को कमरहाटी नगर पालिका की एम्पलाइज कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी के चुनाव को लेकर सुबह से ही तनाव बना हुआ था।
नगरपालिका भवन के गेट के अंदर व बाहर पुलिस बल तैनात था। मतदान शुरू होने से पहले ही हंगामा शुरू हो गया। यहां तक कि कई पत्रकारों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए। उन्हें धमका कर हंगामे के वीडियो को हटाने के लिए मजबूर किया गया। विवाद की सूचना मिलने पर बेलघरिया पुलिस मौके पर पहुंची। रैफ को तैनात किया गया। माकपा का आरोप है कि सत्तापक्ष ने जानबूझकर अशांति पैदा की है। कमरहाटी के पूर्व विधायक मानस मुखोपाध्याय ने कहा कि वोट के नाम पर तमाशा चल रहा है। चुनाव के शुरुआत में ही मतदान समाप्त हो गया। ऐसे में विरोधी पक्ष के नेताओं का कहना है कि जल्दी पंचायत चुनाव होने वाले हैं। अगर किसी छोटी नगरपालिका के सहकारिता चुनाव में इस तरह के नजारे देखने को मिल रहे हैं तो निश्चित तौर पर ङ्क्षचता का विषय है। कमरहाटी नगरपालिका के चेयरमैन गोपाल साहा ने कहा कि सबसे पहले तो चुनाव में किसी बाहरी व्यक्ति के जाने की जरूरत ही नहीं थी। इसके अलावा बाहर से आए कुछ लोगों ने जब अंदर घुसने की कोशिश की तो उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया, लेकिन उन्होंनें सुरक्षा गार्डों से मारपीट शुरू कर दी। पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल