24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोंडागांव
Cyber Crime: शेयर मार्केट के नाम पर युवक को दिखाया लखपति बनने का सपना… ये Video देखकर आप भी रह जाएंगे सन्न
Play video
Hindi News / Chhattisgarh / Kondagaon / Videos / Cyber Crime: शेयर मार्केट के नाम पर युवक को दिखाया लखपति बनने का सपना… ये Video देखकर आप भी रह जाएंगे सन्न

Cyber Crime: शेयर मार्केट के नाम पर युवक को दिखाया लखपति बनने का सपना… ये Video देखकर आप भी रह जाएंगे सन्न

Kondagaon Crime News: शेयर मार्केट में लाभ दिलाने के नाम पर हुई कोंडागांव निवासी युवक से तकरीबन 19 लख रुपए की धोखाधड़ी पुलिस को मिली सूचना के बाद आरोपियों के विरुद्ध धारा 420, 465, 467,468, 471, 34 भादवि का अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोंडागांव

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 20 Jul 2024, 12:38 PM IST

Kondagaon Crime News: शेयर मार्केट में लाभ दिलाने के नाम पर हुई कोंडागांव निवासी युवक से तकरीबन 19 लख रुपए की धोखाधड़ी पुलिस को मिली सूचना के बाद आरोपियों के विरुद्ध धारा 420, 465, 467,468, 471, 34 भादवि का अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने बताया कि, मामला दर्ज होने के बाद एक टीम गठित की गई थी और टीम सूचना के आधार पर भोपाल, गुना, और होशंगाबाद आरोपियों को तलाश में गई जहां लगातार तीन दिनों तक गठित की गई टीम रेकी करती रही और आरोपियों के संबंध में जानकारी पुख्ता करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों में सौरभ काबारे पिता विजय 25 निवासी होशंगाबाद, हितेश वर्मा पिता गोविंदा 24 निवासी भोपाल, कुलदीप शिलावट पिता संतोष 27 निवासी भोपा, उदित शिलावट पिता संतोष 30 निवासी भोपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि, आरोपियों के पास से स्कूटी, एचपी कंपनी की दो लैपटॉप, 21 मोबाइल फोन, अलग-अलग खातों के 8 डेबिट कार्ड, कुल कीमती तकरीबन 7 लाख जप्त किया गया है।