8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोंडागांव
Police ने युवक से पूछताछ के नाम पर रातभर की पिटाई, सुबह दर्द से कराहता रहा, फिर….
Play video

Police ने युवक से पूछताछ के नाम पर रातभर की पिटाई, सुबह दर्द से कराहता रहा, फिर….

जिस युवक की हुई पिटाई, उसी युवक के घर में चोरी मामले की जांच में जुटी थी पुलिस, पिता ने कहा पुलिस तक जाना मेरी सबसे बड़ी भूल।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोंडागांव

•

image

ajay shrivastav

•

Updated: 22 Dec 2017, 9:11 PM IST

पुत्र की पिटाई के बाद पिता ने क्यों कहे ऐसे शब्द कि पुलिस तक जाना मेरी सबसे बड़ी भूल, पढ़ें खबर

कोंडागांव.
तीन माह पहले हुई एक चोरी के मामले में पूछताछ के लिए एक युवक को उठाकर लाई पुलिस ने थाने में ही रातभर बिठाकर रखा और उसके साथ मारपीट की गई। मामला गुरूवार की रात की है जब पीडि़त युवक पदम डाबी को उसके ही घर में दीपावाली के समय हुए लाखों की चोरी के मामले में पूछताछ के नाम पर कई दफे थाने बुलाकर उससे पूछताछ की जा चुकी है। ऐसी ही पूछताछ के लिए गुरूवार की शाम भी पदम को बुलाया गया और रातभर उसे पूछताछ के नाम पर थाने परिसर में बैठाये रखने के साथ ही पुलिस के द्वारा मारपीट किये जाने की बात पीडि़त के परिजन लगाते हुये पुलिस की कार्यप्रणाली पर संदेह जाहिर कर रहे हैं।

चोरी मामले की जांच में जुटी पुलिस
ज्ञात हो कि मामला राजेश डाबी के सरगीपाल स्थित मकान पर दिवाली के समय चोरी हुई थी। जिसकी रिर्पोट 27 अक्टूबर को कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से इस मामले पर पुलिस जांच में जुटी हुई हैं। हालंाकि पुलिस को इस मामले में अभी कोई ठोस सबूत तो नहीं मिल पाया है, लेकिन पुलिस अपनी तरह से जांच में जुटे होने की बात कह रही है।

पीडि़त के पिता ने कहा पुलिस तक जाना मेरी भूल
प्रार्थी राजेश डाबी ने कहा कि मेरे घर में हुई चोरी की पुलिस में रिर्पोट दर्ज कराना मेरी भूल मालूम हो रही है। मेरे ही परिवार के लोगों को बार-बार थाने बुलाकर पूछताछ करते हुये उन्हें डराया-धमकाया जा रहा हैं। जिससे मेरा पूरा परिवार डरा हुआ है। पुलिस अपनी जांच करे इसमें हमें कोई दिक्कत नहीं पर पूछताछ के नाम पर मारपीट करना उचित नहीं है। इतनी मारपीट कि घर से पूछताछ के लिए गया व्यक्ति सीधे हास्पिटल में भर्ती हो जाए।

जांच कर दोषियों पर की जाएगी कार्रवाई
इस संबंध में एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि पूछताछ के लिए बुलाये गये युवक से यदि पिटाई किया गया है तो वह उचित नहीं है। इस पर जांच करवाकर दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।