22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोंडागांव
महिला कांग्रेस ने निकाली रैली, PM मोदी का पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन, देखें VIDEO
Play video
Hindi News / Chhattisgarh / Kondagaon / Videos / महिला कांग्रेस ने निकाली रैली, PM मोदी का पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन, देखें VIDEO

महिला कांग्रेस ने निकाली रैली, PM मोदी का पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन, देखें VIDEO

पुतला लेकर महिला कांग्रेसियों ने कहा केंद्र सरकार और न्यायपालिका का भी करने लगी है दुरुपयोग
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोंडागांव

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 8 Jul 2023, 6:24 PM IST

Kondagaon News : विधानसभा की महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार की शाम नारेबाजी करते हुए रैली निकाली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। महिला कांग्रेसियों ने कहा कि, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गाँधी के मोदी सरनेम पर कर्नाटका मे दिए भाषण को गलत बताते हुए केंद्र की मोदी सरकार के इशारे पर न्यायपालिका का दुरूपयोग करते हुए राहुल गाँधी की याचिका को खारिज करते हुए गुजरात हाईकोर्ट ने सजा को बरकरार रखा है। इस फैसले के विरोध मे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर कोंडागांव विधानसभा महिला कांग्रेस ने कांग्रेस भवन कोंडागांव से बस स्टैंड तक रैली निकालकर नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।

जिलाध्यक्ष राज मरकाम ने कहा कि, चूंकि राहुल गांधी जनता की आवाज सदन से लेकर सड़क तक उठा रहे है। जिस प्रकार से उन्होंने सदन में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा अडानी ग्रुप के साथ मिलकर देश को लूटने के काम से पर्दाफाश किया है। उनकी संलिप्तता को उजागर किया है उससे नरेंद्र मोदी डरे हुए है और सदन में अपनी पोल खुलता देख और अडानी के माध्यम से किये अपने भ्र्ष्टाचार के उजागर होने से डरकर येन केन प्रकारेण लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाकर न्यायपालिका को दबाकर राहुल गांधी की सदस्यता को खत्म करने का प्रयास किया है। लेकिन न राहुल गांधी और न कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता इससे डरा है ना डरने वाला है। उन्होंने कहा कि, आने वाले चुनाव में जनता केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को सबक जरूर सिखाएगी इस दौरान केशकाल विधानसभा प्रभारी कमला गुप्ता,प्रदेश महासचिव वेदवती पोयाम,प्रदेश सचिव सुखबति मरकाम,तब्बसुम बानो,शहर अध्यक्ष हेमा देवांगन,उमा नाग,प्रमिला बघेल,जिला पंचायत सदस्य रमिला मरकाम,नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा यादव,जनपद सदस्य पिंकी राठौर,पार्षदगण शांति पांडे,अनिता पोयाम,ललिता नेताम,पूर्व पार्षद गुनमति नायक,शहर प्रवक्ता प्रति भदौरिया,सरिता देवांगन,ननकी वैष्णव,प्रतीक्षा सुरजाल,सुमित्रा टावरी,नीलू देवांगन,पार्वती साहू,रुक्मणि चौहान,टोपेश्वरी नेताम,भुनेश्वरी पटेल,सुमित्रा मानिकपुरी,गजवती मरकाम,राजेश्वरी मरकाम,लछना बघेल सहित कोंडागांव विधानसभा महिला कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8md5rv