CG Rain: प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार को अंधड़ के साथ बारिश हो सकती है। ओले गिरने की भी संभावना है। मौसम में बदलाव का सबसे ज्यादा असर उत्तर छत्तीसगढ़ में पड़ेगा। बाकी जिले भी प्रभावित रहेंगे। राजधानी में भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पूरे प्रदेश में बादल छाए रहने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में खास बदलाव की संभावना है। इसी कड़ी में कोरिया जिले में आज सुबह गरज चमक के साथ (CG Rain) बारिश हो रही। वहीँ बलरामपुर जिले में कई जगह ओलावृष्टि हुई, जिससे फसलों को नुक़सान हो सकता है। स्थानीय प्रशासन ने इस मौसम परिवर्तन को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और बारिश के साथ आंधी और बर्फबारी की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में और भी भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग समेत कई अन्य जिलों में भी बारिश होने की उम्मीद जताई है।