18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
BIG Breaking : नेशनल हाइवे पर गौवंशों से भरा ट्रक ट्रोले से टकराया, 26 की दर्दनाक मौत, तस्कर फरार
Play video

BIG Breaking : नेशनल हाइवे पर गौवंशों से भरा ट्रक ट्रोले से टकराया, 26 की दर्दनाक मौत, तस्कर फरार

अनंतपुरा थाना क्षेत्र के जगपुरा स्थित नेशनल हाइवे पर सोमवार देर रात ट्रक-ट्रोले में जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में ट्रक में मौजूद 26 गौवंशों की दर्दनाक मौत हो गई।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Apr 09, 2019

कोटा. अनंतपुरा थाना क्षेत्र के जगपुरा स्थित नेशनल हाइवे पर सोमवार देर रात ट्रक-ट्रोले में जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में ट्रक में मौजूद 26 गौवंशों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रक में फंसे गौवंशों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची लेकिन ट्रक चालक मौके से फरार हो चुका था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही फरार आरोपी की तलाश शुरू की।

BIG News: देख लो कोटावासियों, चंद रुपयों की खातिर आपकी जिंदगी से कैसे खेल रहा नगर निगम

जानकारी के अनुसार झालावाड़ की ओर से आ रहे ट्रक में दो दर्जन से अधिक गौवंशों थे। जिनके पैर बांधकर ऊपर भूसे की बोरियां रखी हुई थी। ट्रक जगपुरा कस्बे के बालाजी मंदिर स्थित नेशनल हाइवे से गुजर रहा था। इसी दौरान कोटा की ओर से आ रहा ट्रोले से टकरा कर पलट गया। ट्रक के नीचे दबने से करीब 26 गौवंशों की दर्दनाक मौत हो गई। इसी बीच मौका पाकर ट्रक चालक फरार हो गए।

Govansh Killed
patrika IMAGE CREDIT: patrika

Read More: दर्दनाक मौत: ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी युगल ने दी जान, युवती के दोनों पैर और युवक का सिर धड़ से हुआ अलग

सूचना पर अलसुबह पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक और ट्रोले को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल करवाया। थानाधिकारी नरेंद्र पारीक ने बताया कि ट्रक के नम्बर महाराष्ट्र के हैं। संभवत: चालक गौवंशों को महाराष्ट्र लेकर जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Govansh Killed
patrika IMAGE CREDIT: patrika