
कोटा. शहर के एमबीएस अस्पताल में पुलिस व आरएसी का तीन दिवसीय सफाई अभियान बुधवार से शुरू हुआ। 3 दिन तक जेकेलोन, एमबीएस व मेडिकल कॉलेज अस्पताल करेंगे साफ ,यह अभियान तीन दिन चलेगा।
Read More : नए अस्पताल में चले लात घुसे..वजह जानकर हो जायेंगे आप भी हैरान…
जेकेलोन और मेडिकल कॉलेज के नवीन चिकित्सालय में भी सफाई की जाएगी। अभियान के पहले दिन आरएसी के करीब २०० जवानों ने श्रमदान किया। एमबीएस अस्पताल में गंदगी और कचरे के ढेर के कारण मौसमी बीमारियों व संक्रमण के फैलने की संभावना बनी रहती है।
Read More : दुकान ही नहीं अब तो गली,मोहल्ले,घर-घर बिक रही है शराब…
इसी को देखते हुए आरएसी के जवानों ने मोर्चरी के आसपास सरकारी आवासों सहित पूरे अस्पताल परिसर में फैली गंदगी और कचरे के ढेरों को हटाया। पिछले दिनों आरएसी के कमांडेंट राहुल कोटकी ने अस्पताल परिसर में गंदगी का देखी तो उन्होंने यह पहल शुरू कराई।