
छबड़ा. बारां. छबड़ा कुंभराज मार्ग पर स्थित नाले के समीप मंगलवार सुबह लगभग चार सौ से अधिक एटीएम कार्ड ( Bank atm cards ) नाले में पड़े मिले। यह सभी एटीएम कार्ड बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक छबड़ा ( baroda rajasthan regional rural bank ) द्वारा जारी हैं। यह कार्ड नाले में कैसे आए इसकी जानकारी अब तक नहीं मिली है। इस बीच बैंक प्रबंधन ने मामले की तहकीकात के लिए एक जांच टीम गठित की है। दरअसल बैंक द्वारा किसानों के बचत खाते खोले गए थे। एटीएम कार्ड ( Farmers’ Bank ATM cards ) किसानों को डिलीवर किए जाने थे। लिफाफों में बंद यह एटीएम कार्ड गोपनीय दस्तावेज ( confidential documents ) हैं, लेकिन यह कार्ड नाले में पहुंचा दिए गए। बैंक प्रबंधन इस मामले में मुंह बंद किए बैठा है।
मैनेजर गुलाब चंद्र बेरवा को जब यह जानकारी दी गई तो वह इस संबंध में कोई जवाब नहीं दे पाए। बैंक में मौजूद कई बैंक खाताधारक किसान जो अपना एटीएम कार्ड घर नहीं पहुंचने पर बैंक में शिकायत लेकर पहुंचे थे उन्होंने इस घटना को बैंक कर्मचारियों की लापरवाही का नतीजा बताया। बैंक प्रबंधन की लापरवाही का आलम यह था कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी के तीन घंटे बाद भी नाले में पड़े एटीएम कार्ड उठाने बैंक का कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा । जब उच्चाधिकारियोंं को मामले की जानकारी मिली तब सहायक प्रबंधक अपने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और नाले से एटीएम कार्ड बोरे में इक_े कर बैंक में लेकर गए।
Read More: वतन की खातिर मर मिटने को आतुर अजमेर के युवा, कोटा, बारां, और चित्तौड़ में नहीं दिखा जोश और जुनून
क्या है नियम
बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के बारां एरिया मैनेजर डीएस मेड़तिया के अनुसार बैंक द्वारा जारी एटीएम कार्ड किसानों तक पहुंचाना बैंक प्रबंधन की जिम्मेदारी है । अगर एटीएम वितरित ना हो तो उनकी वापसी का रिकॉर्ड बैंक में होना जरूरी है । एटीएम पुराने हो जाने पर उनके पिन कोड जो बैंक में रहते हैं वह बैंक प्रबंधन द्वारा नियुक्त दो सदस्य टीम द्वारा नष्ट कर दिए जाते हैं।
Read More: बड़ी खबर: शहंशाह और सुल्तान के लिए राजस्थान के 14 गांवों को खाली करवाने में जुटी सरकार
एटीएम कार्ड सुरक्षित बैंक में रख लिए जाते हैंं ताकि जब किसान पुन: एटीएम कार्ड के लिए आवेदन करे तब उन्हीं एटीएम कार्ड को नए पिन के साथ उन्हें वितरित कर दिया जाता है।
बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक छबड़ा के एटीएम कार्ड नाले में मिलने की सूचना पर एरिया मैनेजर बारां डीएस मेड़तिया ने एक जांच टीम छबड़ा रवाना कर दी है। पूरे घटनाक्रम की जांच करवाई जाएगी एवं दोषी कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
आरसी जगगढ़, चेयरमैन बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय