
झालावाड़. (चौमहला). गंगधार कस्बे के पास आक्या परमार गांव में चाचरनी नदी में मिट्टी का खनन करते समय अचानक मिट्टी ढह गई। इससे 5 मजदूर मिट्टी में दब गए, जिनमें 4 मजदूरों को प्रशासन ने रेस्क्यू कर निकाल लिया है। जबकि एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई है।
Read More: सावधान कोटावासियों ! पैसे उधार देने से पहले पढ़ लीजिए यह खबर, कहीं पछताना न पड़ जाए…
गम्भीर रूप से घायल 4 मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रैफर कर दिया गया। यह सभी मजदूर ईंट-भट्टे के लिए मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। मृतक का नाम बद्री सिंह बताया जा रहा है।
Big News: चीन के बाद अब कोटा में होगी दुनिया की सबसे लंबी सुरक्षा दीवार, जल्द पूरा होने वाला है निर्माण
सूचना पर उपखण्ड अधिकारी चंदन दुबे, थाना प्रभारी बन्नालाल भी मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से मिट्टी में दबे मजदूरों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी दो लोगों की यहीं पर दबने से दर्दनाक मौत हुई थी।