17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
बारां में बीच बाजार बदमाशों ने दो युवकों पर की अंधाधुन फायरिंग, एक गंभीर घायल, इलाके में दहशत
Play video

बारां में बीच बाजार बदमाशों ने दो युवकों पर की अंधाधुन फायरिंग, एक गंभीर घायल, इलाके में दहशत

kota News, Crime News, Gun Short, Firing in Baran: बारां के मांगरोल कस्बे में बाइक सवार तीन बदमाशों ने बीच बाजार दो युवकों पर फायरिंग कर दी।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jul 13, 2019

बारां. जिले के मांगरोल कस्बे में पुरानी रंजिश को लेकर बाइक सवार तीन बदमाशों ने बीच बाजार दो युवकों पर फायरिंग कर दी। गोली एक युवक के हाथ को छूती हुई निकल गई। इससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी हवाई फायर कर मौके से फरार हो गए। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू की।

Read More: चौंकाने वाला खुलासा: एक साल में कोटा से पलायन कर गए 1100 से ज्यादा परिवार, कहां गए किसी को नहीं खबर…

जानकारी के अनुसार मांगरोल निवासी मोहम्मद असलम व शहजाद अली शुक्रवार देर रात कस्बे के श्योपुर बस स्टैण्ड पर बैठे थे। इसी बीच आरोपी कालागट्टा उर्फ मोहम्मद अकरम अपनी साथियों के साथ बाइक पर आया और देसी पिस्टल से अंधाधुन फायरिंग कर दी। एक गोली मोहम्मद असलम के हाथ को छूती हुई गुजर गई। दोनों ही युवकों ने भाग कर अपनी जान बचाई। वारदात से इलाके में दहशत का माहौल हो गया। बाद में आरोपियों ने हवा में दो फायर कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को बारां अस्पताल में भर्ती कराया।

Read More: सावधान कोटावासियों! शहर की इन जगहों पर खड़ी गाडिय़ां होती है सबसे ज्यादा चोरी, हर 7 घंटे में 1 वाहन होता है पार

पुलिस के अनुसार कुछ वर्ष पहले शहजाद अली के भाई रिजवान की हत्या हो गई थी। जिसमें काला गट्टा आरोपी था। वह कुछ दिनों पहले ही जेल से बाहर आया। उसके खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई से नाराज था। तब से ही वह रंजिश पाले हुआ था। अकरम शुक्रवार दोपहर को कोटा से बारां आया और मांगरोल में अपने साथियों से मिला। देर रात वह श्योपुर बस स्टैण्ड आया जहां असलम और शहजाद को बैठा देख फायर कर दिया। मांगरोल थानाधिकारी आशीष भार्गव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी है। संभवित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।